एक्सयूवी की टक्कर से दो ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

इटकी में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मारी। घायलों को नगड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की स्थिति गंभीर है। एक्सयूवी चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

एक्सयूवी की टक्कर से दो ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मलार चौक के निकट बुधवार शाम करीब छह बजे रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नगड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। बताया गया कि तेज रफ्तार एक एक्सयूवी कार ने नगड़ी की ओर जा रही दो सवारी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार विकास उरांव, छोटू गोप, लदा, चचगुरा गांव के अनिल उरांव की पत्नी सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद एक्सयूवी चालक हरही गांव की ओर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।