रोड पार करते बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, केस

Feb 17, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के डोरंडा कुम्हार टोली निवासी बालेश्वर प्रसाद चौरसिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके पिता शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद बालेश्वर को रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोड पार करते बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, केस

रांची। डोरंडा कुम्हार टोली निवासी बालेश्वर प्रसाद चौरसिया की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अरविंद कुमार ने डोरंडा थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा है कि उनके पिता डोरंडा छप्पन सेठ चौक के पास दुकान से शौच के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बालेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;