आरकेडीएफ विवि का युवा कार्य खेल मंत्रालय संग करार
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची ने भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत विवि को 'विकसित भारत युवा संसद 2026' का आधिकारिक केंद्र बनाया गया है, जो 10 मार्च 2026 को आयोजित होगा। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देगा।

रांची, विशेष संवाददाता। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची ने भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत विवि को रांची जिले में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ के आयोजन हेतु आधिकारिक केंद्र बनाया गया है। यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी सरकारी व निजी उच्च शिक्षण संस्थान हिस्सा लेंगे। कुलपति प्रो. एस. चटर्जी और रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पांडेय ने इसे संस्थान के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देगा।
इच्छुक प्रतिभागी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ‘माय भारत पोर्टल’ से पंजीकरण करा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



