
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में 636 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह नामकुम परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में 636 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई और 16 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो क्षिति भूषण दास ने छात्रों को कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया।
रांची, विशेष संवाददाता। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह शनिवार को नामकुम परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास थे। वहीं, सम्मानित अतिथि संजय कुमार वर्मा- अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक मेकॉन लिमिटेड और प्रदीप कुमार हजारी- विशेष सचिव सह सलाहकार कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार उपस्थित थे। समारोह में पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक व डिप्लोमा के 636 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई और 16 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफलता कड़ी मेहनत से प्राप्त होती है।

प्रदीप कुमार हजारी ने कहा कि निरंतर परिश्रम की इच्छा शक्ति, सकारात्मक सोच सफलता दिलाती है। वहीं, संजय कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शुचितांगशु चटर्जी ने कहा कि सफलता को पैसे से नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपाधियां प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अमित कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि ज्ञान की प्रक्रिया को कभी न रोकें। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षिकों व अभिभावकों ने हिस्सा लिया। संचालन प्रोग्राम लॉ के प्रोफेसर अमित झा ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




