पांच को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, राजद ने शुरू की तैयारी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

तोरपा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष फागू साहू और प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने भाग लिया। सुनील साहू ने तेजस्वी यादव के 5 अप्रैल को रांची आगमन की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

पांच को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, राजद ने शुरू की तैयारी

तोरपा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को तोरपा प्रखंड के टाटी भंडार टोली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फागू साहू ने की। इस अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने वाले राजद के सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव का 5 अप्रैल को रांची आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा होगा, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

खूंटी जिले को दी गई अहम जिम्मेदारी:जिलाध्यक्ष फागू साहू ने कहा कि रांची में होने वाले स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में खूंटी जिला की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में लक्ष्मीनाथ गोप, दुर्गा प्रजापति, बैजनाथ गोप, लखिन्द्र प्रजापति, चंदर महतो, पतंग लोहरा, लगनु महतो, अमर गोप, जगरनाथ प्रजापति, पुरन गोप, पवन महतो और सोमरा गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की तैयारी पर बनी रणनीति:बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अधिक से अधिक लोगों को रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।