सूचना आयुक्त नियुक्ति में राजद की उपेक्षा : डॉ. मनोज

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति में खुद को नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई है। राजद प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी को महागठबंधन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि आगामी नियुक्तियों में राजद को शामिल किया जाए।

सूचना आयुक्त नियुक्ति में राजद की उपेक्षा : डॉ. मनोज

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति में पार्टी की उपेक्षा किए जाने पर नाराजगी जताई है। प्रदेश राजद प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि राजद लंबे समय से महागठबंधन का सहयोगी दल है और राज्य सरकार में पार्टी कोटे से एक मंत्री भी शामिल है। इसके बावजूद बोर्ड, निगम, आयोग तथा विभिन्न सरकारी समितियों में राजद को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई सूचना आयुक्त की नियुक्ति में झामुमो और कांग्रेस को प्रतिनिधित्व मिला, लेकिन राजद को नजरअंदाज कर दिया गया।

डॉ. मनोज ने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्षी भाजपा से जुड़े एक नेता को सूचना आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि महागठबंधन के सहयोगी दल राजद को कोई स्थान नहीं मिला। उन्होंने इसे राजद के साथ अन्याय और भेदभाव करार दिया। राजद प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि सूचना आयुक्त के दो और पदों पर होने वाली नियुक्तियों में राजद को प्रतिनिधित्व दिया जाए। उनका कहना था कि इससे गठबंधन में सभी सहयोगी दलों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और राजद के साथ हो रही उपेक्षा की भावना भी दूर होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।