ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराजद ने दो नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

राजद ने दो नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

झारखंड प्रदेश राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो मुस्तफा अंसारी और पूर्व कार्यालय सचिव हेमंत वर्मा को छह सालों...

राजद ने दो नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 01 Feb 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। मुख्य संवाददाता

झारखंड प्रदेश राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो मुस्तफा अंसारी और पूर्व कार्यालय सचिव हेमंत वर्मा को छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि दोनों नेताओं ने पद पर मनोनीत किए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे को प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने पार्टी विरोधी बयान कई बार सार्वजनिक तौर पर दिया। आरोप है कि दोनों नेताओं ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सरायकेला और रामगढ़ जिले में किसी व्यक्ति को संयोजक घोषित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को बगैर पार्टी नेतृत्व की अनुमति के बैठक आयोजित कर दोनों नेताओं ने पार्टी विरोधी बयान दिया, साथ ही संगठन को खंडित करने की कोशिश की। ऐसे में प्रदेश कमेटी ने मो मुस्तफा अंसारी व हेमंत वर्मा को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें