दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : कैलाश यादव

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि आगामी राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और 4 निर्दलीय विधायक भी उनके साथ हैं। भाजपा के पास केवल 21 वोट हैं, जो जीत के लिए अपर्याप्त हैं।

दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : कैलाश यादव

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता कैलाश यादव ने दावा किया है कि आगामी राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पास संख्या बल पर्याप्त है और जरूरी 56 वोट पूरी तरह एकजुट हैं। इसके अतिरिक्त 4 निर्दलीय विधायक भी महागठबंधन की विचारधारा के साथ खड़े हैं। कैलाश यादव ने भाजपा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास केवल 21 वोट हैं, जो राज्यसभा सीट जीतने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी को विपक्षी दल का समर्थन हासिल है।

यादव ने आरोप लगाया कि पर्याप्त संख्या बल न होने के बावजूद उम्मीदवार उतारना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है और यह अनुचित राजनीतिक प्रभाव डालने का प्रयास है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रशासन सतर्क है और चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि संख्या बल के आधार पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।