रितिका पांडेय को तीसरे प्रयास में 185वीं रैंक

Mar 07, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची की रितिका पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में 185वीं रैंक प्राप्त की है। यह उनका तीसरा प्रयास था। रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर रांची लौटकर परीक्षा की तैयारी की।

रितिका पांडेय को तीसरे प्रयास में 185वीं रैंक

रांची, वरीय संवाददाता। बूटी मोड़ की रहने वाली रितिका पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफलता हासिल की है। रितिका ने अखिल भारतीय स्तर पर 185वीं रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। यह उनका तीसरा प्रयास था। अपनी खुशी जाहिर करते हुए रितिका ने इसका श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया। रितिका ने बताया, सफलता के पीछे कई लोगों की मौन और सक्रिय भूमिका होती है, जो आपको लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करते हैं।रितिका की प्रारंभिक शिक्षा रांची में ही हुई। उन्होंने 2016 में मनन विद्या स्कूल से 10वीं और 2018 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।

इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और 2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय से फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।रितिका के अनुसार, यूपीएससी हमेशा से ही उनका पहला करियर विकल्प था। स्नातक के बाद वह वापस रांची लौट आईं और घर के शांत एवं पारिवारिक माहौल में रहकर तैयारी शुरू की। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में वह साक्षात्कार तक पहुंचकर रुक गई थीं, लेकिन माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें दोबारा प्रयास करने और सफल होने के लिए प्रेरित किया। रितिका के पिता संजय पांडेय व्यवसायी हैं और माता बबीता पांडेय गृहिणी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।