
कर्रा में सब्जियों की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, खासकर सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी के कारण। इस वर्ष हरी सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। किसानों के अनुसार, बारिश से फसल बर्बाद होने के कारण दाम बढ़ गए हैं, जिससे गरीब परिवारों की थाली से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं।
कर्रा, प्रतिनिधि। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और सब्जियों के बढ़े दामों ने रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा दिया है। ठंड के मौसम में सस्ती मिलने वाली हरी सब्जियां इस वर्ष आम आदमी की पहुंच से दूर होती नजर आ रही हैं। किसानों के अनुसार लगातार दो से ढाई महीने हुई बारिश से करीब 75 प्रतिशत सब्जी फसल बर्बाद हो गई, जिससे दाम बढ़ गए हैं। रविवार को कर्रा साप्ताहिक बाजार में फूलगोभी 60, पत्तागोभी 40, सेम 80, टमाटर 40, करेला 80-100, हरी मटर 100 और पालक 40-50 रुपये प्रति किलो बिके। उपभोक्ताओं ने बताया कि महंगाई के कारण सब्जियों की खरीद में कटौती करनी पड़ रही है और गरीब परिवारों की थाली से हरी सब्जियां लगभग गायब हो गई हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


