ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरिम्स में जल्द लगेगी नई सिटी स्कैन व एमआरआई मशीने

रिम्स में जल्द लगेगी नई सिटी स्कैन व एमआरआई मशीने

रिम्स में जल्द ही नई सिटी स्कैन और एमआरआई मशीनें लगायी जाएंगी। लगातार सिटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के खराब होने के कारण रिम्स प्रबंधन अब नई खरीदारी पर विचार कर रहा है। रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने...

रिम्स में जल्द लगेगी नई सिटी स्कैन व एमआरआई मशीने
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 24 Jul 2018 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स में जल्द ही नई सिटी स्कैन और एमआरआई मशीनें लगायी जाएंगी। लगातार सिटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के खराब होने के कारण रिम्स प्रबंधन अब नई खरीदारी पर विचार कर रहा है। रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि ये मशीनें काफी पुरानी हो चुकी हैं और इसे अब बदलना जरूरी है। बार-बार खराब होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में पिछले चार दिनों से एक्स-रे मशीन और सिटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। जिसमें एक्स-रे मशीन के लिए मंगलवार को नए यूपीएस की खरीदारी की गई। जिसे देर शाम तक लगा लिया गया। लेकिन पिछले दिनों मरीजों को जांच के लिए काफी भटकना पड़ा, इन्हें जांच कराने के लिए मजबूरन निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ा। एपीएल मरीजों की जो जांच रिम्स में 75 रुपए में होती है उसके लिए मरीजों को करीब 200 रुपए खर्च करने पड़े।

रिम्स उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार बताते हैं कि हमेशा ये मशीनें खराब होती रहती हैं। शनिवार शाम को ही एक्स-रे मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद इंजीनियर ने यूपीएस खराब होने की बात बतायी। मशीन के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी उसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

इमरजेंसी केस में बढ़ जाती है समस्या :

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इन जांच की जरूरत पड़ने पर सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्हें जांच के लिए बाहर के जांच घरों में जाना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें