Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRIMS Ranchi Announces Recruitment for Scientist B and Research Assistant Positions

रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग में दो पदों पर होगी भर्ती
संक्षेप: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अनुबंध के आधार पर दो पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें एक साइंटिस्ट 'बी' और एक रिसर्च असिस्टेंट शामिल हैं। दोनों पदों के लिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया रिम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Mon, 17 Nov 2025 06:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची, संवाददाता। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में संचालित वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री में अनुबंध के आधार पर दो पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह नियुक्तियां साइंटिस्ट 'बी' और रिसर्च असिस्टेंट के एक-एक पद पर की जाएंगी। नियुक्ति की अवधि एक वर्ष या प्रोजेक्ट की समाप्ति तक होगी। साइंटिस्ट 'बी' पद के लिए योग्यता एमबीबीएस या बीडीएस व रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए एमएससी माइक्रोबायोलॉजी या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




