नीट यूजी तैयारी के लिए रिम्स में निशुल्क कोचिंग, 6 अप्रैल से आवेदन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रिम्स की ओर से नीट-यूजी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की पहल की गई है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आव

नीट यूजी तैयारी के लिए रिम्स में निशुल्क कोचिंग, 6 अप्रैल से आवेदन शुरू

रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स प्रबंधन ने झारखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नीट-यूजी की नि:शुल्क कोचिंग सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत रिम्स के मेडिकल छात्र स्वयं अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा, जिसमें अधिकतम 30 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयनित छात्रों को रिम्स परिसर में ही कक्षाएं दी जाएंगी, हालांकि रहने और खाने का प्रबंध उन्हें स्वयं करना होगा। इस कोचिंग के लिए कोई छात्रवृत्ति या भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक छात्र 6 अप्रैल सुबह 9 बजे से रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।