ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरिम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष आइसीयू में शिफ्ट किए गए

रिम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष आइसीयू में शिफ्ट किए गए

रांची। वरीय संवाददाता रिम्स के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष को सोमवार को पेइंग वार्ड से कोविड वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया...

रिम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष आइसीयू में शिफ्ट किए गए
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 21 Sep 2020 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष को सोमवार को पेइंग वार्ड से कोविड वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। आठ सितंबर को वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से वे रिम्स में एडमिट हैं। कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ निशीथ एक्का ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई है। सोमवार की सुबह उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन काफी कम हो गया था, जिसके बाद उन्हें हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी। एक्का ने बताया कि डॉ जेके मित्रा की उम्र 65 वर्ष से अधिक हो गई है। ऐसे में उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है।

अधीक्षक पेइंग वार्ड में शिफ्ट किए गए :

वहीं रिम्स अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। स्थिति में सुधार के बाद सोमवार को उन्हें पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हार्ट अटैक होने के बाद उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें