रिम्स के विश्राम सदन में अव्यवस्था पर निदेशक सख्त, मांगा स्पष्टीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में रिम्स निदेशक ने अस्पताल परिसर के विश्राम सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और खानपान में गंभीर अनियमितताएं पाई और संबंधित एजेंसी को चेतावनी दी। निदेशक ने कहा कि रिम्स परिसर में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

रिम्स के विश्राम सदन में अव्यवस्था पर निदेशक सख्त, मांगा स्पष्टीकरण

रांची, संवाददाता।  रिम्स निदेशक ने बुधवार को अस्पताल परिसर स्थित विश्राम सदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और खानपान व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण में पाया कि विश्राम सदन का संचालन कार्यादेश के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। परिसर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे थे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही थी। निदेशक ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। विश्राम सदन स्थित कैफेटेरिया और मरीज कैंटीन की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली।

जांच के दौरान संचालक खाद्य सामग्री की सूची, मेन्यू और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। वहीं, मांग करने के बावजूद खाद्य सामग्री समय पर प्रस्तुत नहीं की गई। निदेशक ने इसे मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि रिम्स परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित एजेंसी ‘साउथ बिहार वेलफेयर सोसाइटी फॉर ट्राइबल’ को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।