ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरिम्स कोविड सेंटर में नहीं हो रही मरीजों की देखभाल

रिम्स कोविड सेंटर में नहीं हो रही मरीजों की देखभाल

तश्वीरों में बेड से गिरकर नीचे पड़ा है मरीज, एक मरीज नंग धड़ंग अवस्था में बेड के नीचे बैठा हुआ...

रिम्स कोविड सेंटर में नहीं हो रही मरीजों की देखभाल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 17 Jul 2020 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स के कोविड वार्ड में मरीजों की समुचित देखभाल नहीं हो रही है। मरीजों का आरोप है कि उन्हें भर्ती तो कर दिया जाता है, लेकिन उसके बाद कोई पूछने वाला नहीं है। मरीजों को न तो सही तरीके से खाना दिया जाता है, न ही लाचार, बेसहारा मरीजों की सुध ली जाती है। कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज के द्वारा वार्ड की अव्वस्था की कुछ तस्वीरें भी अपने परिजनो को भेजी गई है। तस्वीरें वायरल होने के बाद रिम्स प्रबंधन हड़कत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने भी रिम्स अधीक्षक से इस बाबत पूछताछ की है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि तस्वीरों में एक मरीज बेड के नीचे लेटा हुआ दिख रहा है। वह मरीज नि:शक्त (पैर में परेशानी) है। लेकिन वह कैसे गिरा। गिरने के बाद भी उसे क्यों नहीं उठाया गया? यह गंभीर मामला है। वहीं एक तस्वीर में एक व्यक्ति नंग धड़ंग अवस्था में बेड के नीचे बैठा है। वह मरीज लावारिश विक्षिप्त है। उसे कई दफा कपड़ा पहनाया गया है। बेड पर रखा भी जाता है। बावजूद इसके यदि मरीजों की देखभाल सही तरीके से नहीं हो रही है, तो यह बहुत गंभीर बात है। इसकी जांच कराई जा रही है। इस संबंध में मेट्रन के माध्यम से संबंधित नर्सिंग इंचार्ज से शो कॉज पूछा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, फोटो वायरल होने के बाद शुक्रवार शाम नि:शक्त मरीज का एक्स रे किया गया और उसे थर्ड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर पर शिफ‌्ट कर दिया गया। भोजन पानी भी नहीं मिल रहा है मरीजों ने आरोप लगाया है कि वार्ड में समय से न खाना मिलता है न पानी। एक मरीज ने आरोप लगाया है कि वह पांच दिनों से भर्ती है। तीन दिन पहले उसे दोपहर का खाना नहीं दिया गया। जिसके बाद प्रबंधन को सूचना मिलने पर उसे शाम में 5 बजे खाना दिया गया। उसके बाद फिर गुरुवार की रात खाना नहीं दिया गया। वही नहीं गरुवार की रात से वह पानी मांगता रहा लेकिन सुबह 10 बजे तक उसे न तो नाश्ता दिया गया न ही कोई पानी दिया। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को मैसेज भेजा है। इस संबंध में अधीक्षक ने बताया कि मरीज का खाना रात में वार्ड में रखा हुआ था, लेकिन खाना क्यों नहीं दिया गया, इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे, कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें