रिम्स नई एजेंसी मरीजों को परोसेगी खाना
रांची के रिम्स में 63वीं जीबी बैठक में 14 एजेंडों पर चर्चा हुई। बैठक में ब्लड बैंक के लिए ऑटोमैटिक नैट टेस्ट मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया, जिससे मरीजों को बेहतर रक्त जांच मिलेगी। इसके अलावा, नई एजेंसी को किचन संचालन के लिए टेंडर की मंजूरी दी गई, जिससे मरीजों को बेहतर खाना मिलेगा।

रांची, संवाददाता। रिम्स की 63वीं जीबी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। हंगामेदार रही इस बैठक में कुल 14 एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक में कई निर्णय लिए गए। रिम्स ब्लड बैंक के लिए पूरी तरह से ऑटोमैटिक नैट टेस्ट मशीन की खरीदारी की जाएगी। इससे रिम्स में मरीजों को मिलने वाले ब्लड की पूरी तरह से बेहतर जांच की जा सकेगी, ताकि जिस मरीज पर ब्लड चढ़े, उससे मरीज को किसी तरह का कोई खतरा न हो। रिम्स में हर दिन सौ के करीब मरीजों को रक्त दिया जाता है। सभी को जांचने में काफी समय लगता है और मरीजों को लंबा इंतजार करना होता है।
ऐसे में इस मशीन की खरीदारी पर जांच भी बेहतर हो सकेगी और मरीजों को खून के लिए इंतजार भी नहीं करना होगा। किचन संचालन के लिए टेंडर को मंजूरी रिम्स में मरीजों को खाना परोसने के लिए नई एजेंसी को संचालन की जिम्मेवारी दी जाएगी। इसके लिए टेंडर को अप्रूवल दिया जाएगा। यह टेंडर काफी समय से वेटिंग में था, जिसके लिए एजेंसी कोर्ट भी गई थी। अब इसके संचालन के लिए रिम्स जीबी की तरफ से अप्रूवल दिया गया है। अब प्रक्रिया पूरी करने के बाद नई एजेंसी किचन अपने जिम्मे ले सकेगी। इसके लिए अब वर्तमान समय से प्रतिदिन प्रति मरीज का दर बढ़ेगा, जिससे मरीजों को और बेहतर खाना मिल सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



