ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआरजीटीए का चुनाव में 11 प्रत्याशी विजयी

आरजीटीए का चुनाव में 11 प्रत्याशी विजयी

आरजीटीए (रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) का चुनाव रविवार को दिगंबर जैन भवन में संपन्न हुआ। चुनाव में प्रथम प्राप्त मतसंख्या के आधार पर 11 सदस्य विजयी हुए। 11वें स्थान पर दो प्रत्याशियों को बराबर मत...

आरजीटीए का चुनाव में 11 प्रत्याशी विजयी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 11 Sep 2017 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

आरजीटीए (रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) का चुनाव रविवार को दिगंबर जैन भवन में संपन्न हुआ। चुनाव में प्रथम प्राप्त मतसंख्या के आधार पर 11 सदस्य विजयी हुए। 11वें स्थान पर दो प्रत्याशियों को बराबर मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम के समय गामा सिंह, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रंजीत गड़ोदिया, महासचिव कुणाल आजमानी उपस्थित थे। इसके पदाधिकारियों के चयन का निर्णय सोमवार को नवनिर्वाचित सद्स्यों की बैठक में लिया जायेगा। चुनाव कार्य सुनील माथुर, सुनील सिंह चौहान की देख रेख में संपन्न हुआ। इसमें पवन शर्मा, बिनोद बगड़िया, सन्तोष कुमार,राजेश चौधरी ने किया।इस मौके पर चैंबर के पवन शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर की मांग के लिए सरकार से एक उचित स्थान तय करने की मांग की। महेंद्र सिंह ने कहा कि रांची में चार घंटे के लिये व्यव्यसायिक वाहन के परिचालन में लगी रोक समाप्त की जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें