बीडीएस और बीएचएमएस के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड आज से
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बीडीएस और बीएचएमएस कोर्स की ऑल इंडिया स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग के लिए नया संशोधित शेड्यूल जारी किया है। यह प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें मेरिट लिस्ट, सीट मैट्रिक्स और चॉइस फिलिंग शामिल हैं। दस्तावेज सत्यापन 2 से 6 दिसंबर तक होगा।

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने बीडीएस और बीएचएमएस कोर्स की ऑल इंडिया स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग का नया संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह संशोधन स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद किया गया है। बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर बताया कि अब स्ट्रे वैकेंसी काउंसिलिंग की सभी प्रक्रियाएं नई तिथियों के अनुसार संचालित होंगी। नई समय-सारणी के अनुसार, स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी। इसी दिन मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स जारी किए जाएंगे। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 28 नवंबर से ही शुरू होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी।
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक जारी किए जाएंगे। वहीं, दस्तावेज सत्यापन और संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। यह पूरी प्रक्रिया राज्य के विभिन्न संस्थानों जैसे वनांचल डेंटल कॉलेज, देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और लाल्मि चंद्रवंशी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज सहित अन्य संस्थानों में खाली पड़ी ऑल इंडिया सीटों को भरने के लिए संचालित की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




