उपायुक्त ने ली विभागवार व्यय और लंबित कार्यों की जानकारी

Feb 20, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

समाहरणालय में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, व्यय की स्थिति और लंबित कार्यों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को समय सीमा के भीतर आवंटन राशि का पूर्ण व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने ली विभागवार व्यय और लंबित कार्यों की जानकारी

खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में विकास शाखा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, भूमि संरक्षण, परिवहन, खेल, शिक्षा, नगर पंचायत, पशुपालन, गव्य विकास, कल्याण, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति एवं पंचायती राज सहित अन्य विभागों की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभागवार उपलब्धियों, व्यय की स्थिति तथा लंबित कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन राशि का निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है जब आवंटित राशि का सही एवं पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग नियमित मॉनिटरिंग करें और जमीनी स्तर पर आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य निष्पादन में गति लाएं और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन केवल कागजी रिपोर्ट से नहीं, बल्कि धरातल पर कार्य की वास्तविक स्थिति देखकर किया जाएगा। इसलिए सभी विभाग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, जिला कोषागार पदाधिकारी शिव कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, डीटीओ हरिशंकर बारीक, जिला विकास शाखा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।