बंधु तिर्की ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

बंधू तिर्की ने की विभागीए समीक्षा 20 अप्रैल बेड़ो 1पी- बेड़ो में विभागीय समीक्षा की

बंधु तिर्की ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभागार में सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने की। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अंचल विभाग के कर्मचारियों को जमीन से संबंधित मामलों के आवेदन का निष्पादन सात दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया गया। वहीं आवास योजना को लेकर पंचायत सेवकों को सही लाभुकों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

बंधु तिर्की ने कहा कि गांवों में जाकर सर्वे करने से ही वास्तविक पात्रों की पहचान संभव है, इसलिए जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होंने विभिन्न पंचायतों के मुखिया से उनके क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की जानकारी ली और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की।बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा और बैंकिंग सेवाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग को हाथी भगाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई। इस मौके पर प्रखंड उप प्रमुख मोदस्सीर हक, प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, मुखिया सुशांति भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चचकोपी मुखिया, विधायक प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, सभी सरपंच व प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।