Ranchi News: आरयू में सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मियों के लिए हुआ विदाई समारोह
Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों और कर्मियों के लिए एक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति डॉ सरोज शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों की निष्ठा और सेवा को सराहा। सम्मानित शिक्षकों में वाणिज्य विभाग के डॉ अमर चौधरी और गृह विज्ञान विभाग की डॉ मंजु कुमारी शामिल हैं।

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को कार्यक्रम कर सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों व कर्मियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अमर चौधरी, गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मंजु कुमारी, परीक्षा विभाग के कर्मी एसके त्रिपाठी व केंद्रीय पुस्तकालय के कर्मी ललित राम को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ सरोज शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने चारों सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मियों के विश्वविद्यालय के प्रति समर्पण, निष्ठा व दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।कार्यक्रम
में वित्त परामर्शी अजय कुमार, रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ पी.के. झा, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डॉ दिलीप प्रसाद, डॉ संजय सिंह, डॉ अजय लकड़ा, डॉ विप्लव पांडेय, डॉ विकास, डॉ जुबैरी, ऑडिटर अजय प्रकाश, नवीन चंचल, वीरेंद्र वर्मा, सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


