Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRetirement Celebration for Ranchi Railway Employees Train Services Affected
रांची रेलमंडल के 10 रेलवे कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रांची रेलमंडल के 10 रेलवे कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

संक्षेप:

रांची में 10 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। एडीआरएम हेमराज मीणा ने उनके कार्य की सराहना की। विकास कार्यों के चलते आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक रहेगा, जिसके कारण तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया गया है।

Nov 29, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची। रांची रेलमंडल के 10 रेलकर्मियों को शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर भुगतान किया गया। हटिया में हुए समारोह में एडीआरएम हेमराज मीणा ने सभी कर्मियों के कार्य की सराहना की। संचालन सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आलोक राय ने की। मौके पर विजय बारला, चंचल सिंह आदि मौजूद थे। सेवानिवृत्त होने वालों में विरेंद्रनाथ महतो, कृष्णनंद राय, कमल मर्दाना, सुधीर अनिल तिग्गा, सोमरा मुंडा, साधनचंद्र दास, सुखराम कुम्हार, हरे कृष्ण बनर्जी, रतन बेदिया शामिल थे। रोलिंग ब्लॉक के चलते तीन ट्रेनें रहेंगी प्रभाावित रांची। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते रोलिंग ब्लॉक रहेगा। इसके चलते तीन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस एक से छह दिसंबर तक रद्द रहेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस तीन दिसंबर को चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी की जगह चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी। खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस सात दिसंबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना होगी। भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का अवधि विस्तार रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल वाया रांची के परिचालन में अवधि विस्तार किया गया है। भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल वाया रांची एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी। धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल दो दिसंबर से एक जनवरी तक प्रतिदिन धनबाद से चलेगी। चार ट्रेनों में दी गई अतिरिक्त कोच की सुविधा रांची। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी गई है। इसमें रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 29 नवंबर को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। रांची-वाराणसी एकसप्रेस में भी 29 नवंबर और एक दिसंबर को और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 29 नवंबर अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। साथ ही रांची-आरा एकसप्रेस में 29 नवंबर और एक दिसंबर केा स्लीपर का अतिरिक्त एक कोच जोड़ा जाएगा। हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन के नागपुर तक विस्तार की मांग रांची। हटिया-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस का नागपुर तक विस्तार करने की मांग की गई है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में विस्तार करने और ट्रेन को नियमित करने के लिए मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा कि इस ट्रेन के विस्तार व नियमित होने से छात्रों, व्यापारियों, औद्योगिक इकाइयों व आम यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा प्राप्त होगी। प्रतिनिधिमंडल में मुकेश पारिक भी शामिल थे।