सेवानिवृत्त दारोगा से जमीन के नाम पर 18.70 लाख ठगे

सेवानिवृत्त दारोगा से जमीन के नाम पर 18.70 लाख ठगे

संक्षेप:

रांची में एक सेवानिवृत्त दारोगा रामकेवल मिस्त्री को जमीन के लिए 18.70 लाख रुपए की ठगी का शिकार होना पड़ा। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें हत्या की धमकी दी। रामकेवल ने आरोपियों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

Nov 11, 2025 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया निवासी सेवानिवृत्त दारोगा रामकेवल मिस्त्री से जमीन के एवज में 18.70 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें हत्या की धमकी दी है। उन्होंने बुतरू उरांव और उसके पुत्र किशन को आरोपी बनाते हुए जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज कराया है। रामकेवल ने पुलिस को बताया कि बुतरू ने उन्हें एक जमीन दी थी। इसके लिए 31.20 लाख रुपए 2021 और 2022 में लिए थे। लेकिन आरोपी ने उन्हें जमीन नहीं दी। दबाव बनाने पर आरोपियों ने 12.50 लाख रुपए लौटा दिए और कहा कि अब जमीन नहीं बेचेगा। शेष राशि मांगी तो दोनों ने गाली देते हुए हत्या कर देने की धमकी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।