मुरहू में अनियमित बिजली से ग्रामीण परेशान
Feb 28, 2026 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
मुरहू में अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। निजी कंपनी पर लापरवाही का आरोप है, जिससे कई जगह तार जलने और आग लगने की स्थिति बनी है। उच्च वोल्टेज से उपकरण खराब होने का खतरा है। बैंक मोड़ और गोड़ाटोली रोड समेत कई इलाकों में बिजली गुल है।

मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। केबल बिछाने का कार्य कर रही निजी कंपनी पर लापरवाही का आरोप है। देर शाम बिजली बहाल होते ही कई जगह तार जलने और आग लगने की स्थिति बन रही है। हाई वोल्टेज से उपकरण खराब होने का खतरा है। बैंक मोड़, गोड़ाटोली रोड सहित कई इलाकों में बिजली गुल है। बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स और बैंक ऑफ इंडिया शाखा भी प्रभावित हैं। कांग्रेसी नेता नंदलाल महतो ने विभागीय निगरानी की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


