बोले रांची: नाली का पानी बहने से जर्जर हो रही सड़क, सफाई भी बंद

बोले रांची: नाली का पानी बहने से जर्जर हो रही सड़क, सफाई भी बंद

संक्षेप:

रांची के लालपुर इलाके में पिछले डेढ़ वर्षों से सड़कें और नालियां जर्जर हो गई हैं। स्थानीय लोग नगर निगम से सुधार की मांग कर रहे हैं, क्योंकि गंदा पानी सड़क पर बहता है और पीने का पानी नहीं मिल रहा। इलाके में जनप्रतिनिधि नहीं होने से समस्याएं बढ़ रही हैं।

Dec 15, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से रविवार को नगर निकाय वार्ड संख्या-11 में स्थित लालपुर इलाके की स्थिति बेहद ही दयनीय हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की मुख्य समस्या सड़क, नाली और पानी है। सड़क काफी समय से जर्जर पड़ी हुई है। नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे सड़क खराब हो रही है। स्थानीय लोगों को समय पर पीने का पानी नहीं मिलता है, जिससे महिलाओं और ऑफिस जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से समस्या के समाधान करने की मांग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परेशानियों का सामना करना पड़ता है शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड संख्या-11 स्थित लालुपर जैसे पॉश इलाके की स्थिति भी बेहद दयनीय हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में नगर निगम की ओर से पिछले डेढ़ वर्षों से चुनाव नहीं कराया गया है। इस वजह से इलाके की व्यवस्था बेहद ही बदहाल हो चुकी है। लोगों का कहना है कि इलाके में नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी गई है। जिससे इलाके में रहने वाले लोगों को रोजाना विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनों-दिन स्थिति बेहद ही बिगड़ती जा रही इलाके में रहने वाले बुजुर्गों का कहना है कि वार्ड में जनप्रतिनिधि नहीं होने के कारण दिनों-दिन स्थिति बेहद ही बिगड़ती जा रही है। आसपास कोई ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं हैं, जिनसे शिकायत की जाए। नगर निगम में ऑनलाइन और लिखित रूप से शिकायत करने के बावजूद स्थिति बेहद ही खराब होती जा रही है। निगम इन समस्याओं पर किसी प्रकार का कोई ध्यान तक नहीं देता है। शिकायतों को दरकिनार कर दिया जाता है। महीने बीतने के साथ निगम के कर्मचारी सीधे टैक्स वसूलने के लिए पहुंच जाते हैं। वहीं, सुविधा के नाम पर लोगों को लगातार निगम भटकाने का कार्य कर रही है। रोड की स्थिति बेहद ही जर्जर आवागमन करने में होती है परेशानी इलाके में लगभग एक लाख से अधिक की आबादी रहती है। लेकिन, इसके बावजूद सड़क की स्थिति बेहद ही दयनीय हो चुकी है। लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ वर्षों से इलाके में सड़क की स्थिति बेहद ही दयनीय हो चुकी है। इस वजह से इलाके में रहना तक मुश्किल हो चुका है, क्योंकि आवागमन करने में लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक किलोमीटर के अंदर सड़कों पर सैकड़ों गड्ढे हो चुके हैं। जर्जर सड़क होने के कारण कई जगह ऊखड़ चुके हैं। सड़कों पर रास्ते में गिट्टी तक अलग हो चुकी है। इससे आवागमन करने में लोगों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लोगों को हिचकोले खाते हुए सड़क से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों से स्थानीय मरीजों को आवागमन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में सड़क जानलेवा बरसात के दिनों में इन सड़कों से होकर गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोगों को आवागमन करने में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है, जिस कारण सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ रहता है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार इलाके में पानी भर जाने की वजह से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते हैं। बुजुर्गों का कहना है कि इलाके में कई जगहों पर नालियां खुली हुईं हैं। इस कारण बरसात के दिनों में सभी एक बराबर हो जाते हैं। लोगों को पता नहीं चलने की वजह से लोग नालियों में गिर जाते हैं। लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार लोगों के हाथ-पैर तक टूट जाते हैं। नगर निगम जल्द से जल्द इलाके की सभी नालियों को ढकने का कार्य करे। समस्याएं 1. वार्ड की अधिकांश सड़कें पिछले डेढ़ वर्षों से खराब और जर्जर पड़ी हुई है। 2. नालियों की नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने की वजह से पानी ओवरफ्लो हो जाता है। 3. नगर निगम की ओर से नियमित कूड़े का उठाव तक नहीं किया जाता है। 4. कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट तक देखरेख के अभाव में बंद है। 5. पुलिस की ओर से नियमित रूप से गश्ती नहीं होने से चोरी व छिनतई की घटनाएं होती हैं। सुझाव 1. नगर निगम इलाके में जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराएं, ताकि आवागमन करने में परेशानी नहीं हो। 2. इलाके में नालियों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जानी चाहिए। 3. निगम डोर टू डोर कूड़ा उठाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। 4. नगर निगम सभी स्ट्रीट लाइटों की जल्द से जल्द मरम्मत कराए। 5. पुलिस प्रशासन नियमित रूप से इलाके में गश्ती की व्यवस्था कराए। :: रखीं समस्याएं :: लालपुर इलाके में रहने वाली लगभग एक लाख से अधिक की आबादी पिछले डेढ़ वर्षों से जन प्रतिनिधि नहीं होने से अपनी समस्याएं कहीं रख नहीं पा रहे हैं। चुनाव नहीं होने के कारण इलाके में साफ-सफाई से लेकर सभी प्रकार की जिम्मेवारी नगर निगम को दे दी गई है, जिससे स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। इससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। -अभय कुमार सिंह इलाके में सड़क और नालियों की स्थिति बेहद ही दयनीय हो चुकी है। सड़क पिछले डेढ़ वर्षों से खराब है। स्थिति बेहद ही जर्जर हो चुकी है। एक किलोमीटर के अंदर सड़क पर सैकड़ों गड्ढे बन चुके हैं, जिससे लोगों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। लोग इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना के शिकार होते जा रहे हैं। नालियां जाम होने की वजह से पानी ओवरफ्लो हो जाता है। -अरूप कुमार डोर टू डोर कूड़ा का उठाव कभी भी नहीं किया जाता है, जिस कारण घरों में कई-कई दिनों तक कचरा पसरा रहता है। - मुन्ना गुप्ता सप्लाई वाटर तक नियमित रूप से नहीं दिया जाता है। इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -बिपीन शरण नगर निगम की ओर से कचरे का उठाव नियमित रूप से नहीं किया जाता है। इस वजह से इलाके में कचरों का अंबार लगा हुआ रहता है। -डॉ नागेश्वर सिंह पुलिस की ओर से नियमित रूप से गश्ती नहीं होने से लोगों को अक्सर चोरी व छिनतई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। -प्रदीप कुमार सप्लाई वाटर की पाइपलाइन खराब होने से जगह-जगह पानी का रिसाव सड़कों पर होता रहता है। निगम सभी पाइपों की मरम्मत कराए। -संजय वर्मा गंदगी होने के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। -आकाश सोनी नालियों के जाम होने से बरसात के दिनों में पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। पूरे इलाके में जलजमाव जैसी स्थिति हो जाती है। - रमेश स्ट्रीट लाइट की स्थिति कई इलाकों में बेहद ही खराब है। शाम के बाद उन इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ रहता है। निगम लाइटों की मरम्मत कराए। -सूरज सोनी क्षेत्र में कई नालियों को अब तक ढका नहीं गया है। खुले होने की वजह से अक्सर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसे तुरंत ढंका जाए। - शिवनाथ