गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम में दिखी परेड और झांकियों की भव्यता
इटकी में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह इटकी सियारटोली स्थित स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां छात्रों ने परेड और झांकियों का प्रदर्शन किया। विभिन्न संस्थानों में झंडा फहराने की क्रियाएं भी की गईं। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने झंडोत्तोलन किया।

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य प्रखंड स्तरीय समारोह इटकी सियारटोली स्थित स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड, मार्च पास्ट और झांकियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव कुंवर सिंह पाहन ने झंडोत्तोलन किया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख किरण उरांव, थाना प्रांगण में थाना प्रभारी मनीष कुमार और इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला के प्रशासनिक भवन परिसर में अधीक्षक पीके भगत ने तिरंगा फहराया। अमानत एजुकेशनल संस्थान और जामिया अजीजिया मदरसा कुंदी में प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा, सेमरा चौक और साहेब मोड़ संस्थान में जिला परिषद सदस्य रीणा देवी, तथा ग्रीनसिटी बारीडीह संस्थान में पूर्व जिला परिषद सदस्य मसूद आलम ने झंडा फहराया।
इटकी पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया रीता देवी, आही अली फार्म हाउस में आजसू जिला सचिव मुर्तजा आलम और हाजी मोइनउद्दीन, कुरगी पंचायत सचिवालय में मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली और रानीखटंगा पंचायत सचिवालय में मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि राजन किस्पोट्टा ने ध्वजारोहण किया। इसके अतिरिक्त मारुति मंगल भवन (बाजपुर) में अध्यक्ष विक्रम महतो और भारत गैस एजेंसी (इटकी मोड़) में बीरू दुबे सहित क्षेत्र के दर्जनों संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



