बेड़ो पंचायत की मुखिया के सम्मानित होने पर दी बधाई
गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और पंचायती राज विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बेड़ो पंचायत की मुखिया सुशांति भगत और उनके पति को सम्मानित किया। मुखिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में भाग लेने को गर्व बताया।

बेड़ो, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बेड़ो पंचायत की मुखिया सुशांति भगत और उनके पति सुशील भगत को अंग वस्त्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। मुखिया ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने को अपने लिए गर्व की बात बताया। कार्यक्रम में झारखंड के रांची, लातेहार, चतरा, पलामू और कोडरमा से एक-एक मुखिया शामिल हुए।
साथ ही पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की ओर से नोडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



