गणतंत्र दिवस पर बाल विवाह मुक्त झारखंड थीम की निकलेगी झांकी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में बाल विवाह मुक्त झारखंड थीम पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी। यह झांकी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता फैलाना है। इसमें बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।

रांची, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में इस वर्ष बाल विवाह मुक्त झारखंड थीम पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। यह झांकी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरुकता फैलाना है। झांकी के माध्यम से बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया जाएगा। बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। झांकी में कलात्मक मॉडल, सशक्त दृश्य प्रस्तुति के साथ-साथ नृत्य करते कलाकार और जीवंत चरित्र भी शामिल होंगे, जो आम जनता का ध्यान आकर्षित करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




