ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनगड़ी सहित पूरे प्रखंड में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

नगड़ी सहित पूरे प्रखंड में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

नगड़ी के सरकारी, गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और चौक-चौराहों में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी...

नगड़ी सहित पूरे प्रखंड में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 27 Jan 2022 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पिस्कानगड़ी प्रतिनिधि

नगड़ी के सरकारी, गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और चौक-चौराहों में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। नगड़ी प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ नूतन कुमारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र सेंबो में पुलिस उपमहानिरीक्षक बिशन स्वरूप शर्मा, राज्य जलछाजन केंद्र नगड़ी में जैस्मिन के डिप्टी सीईओ अनिल कुमार, नगड़ी थाना परिसर में प्रभारी विनोद राम, केंद्रीय तसर अनुसंधान केंद्र में निदेशक डॉ के सत्यनारायण, उच्च विद्यालय नगड़ी में प्रभारी प्राचार्य सुनील नंद, नगड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ निर्मल कुमार, लोहिया नयासराय मुड़मा मिडिल स्कूल में नगड़ी जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक, नयासराय ईदगाह टोली में अजय नाथ शाहदेव और उप डाकघर में विष्णु गोप ने झंडोत्तोलन किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें