
बीआरपी-सीआरपी महासंघ की केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन
रांची में बीआरपी-सीआरपी महासंघ झारखंड प्रदेश की केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। चुनाव में पंकज शुक्ला को अध्यक्ष, अमर खत्री को महासचिव और अशोक पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। महासंघ का अगला लक्ष्य...
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बीआरपी-सीआरपी महासंघ झारखंड प्रदेश की केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन रांची में किया गया। केंद्रीय कमेटी के चुनाव के लिए सभी जिले से नामित प्रतिनिधियों की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव संयोजक उमेश प्रसाद राय ने महासंघ के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की अपील की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी जिले से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए फिर से पंकज शुक्ला, महासचिव पद के लिए अमर खत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक पाल का चयन किया। इन तीनों पदों के चयन के बाद केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष की ओर से चुनाव प्रभारी से राय शुमारी के बाद उपाध्यक्ष पद पर विनय हलदार और गणेश गौतम, सचिव पद पर जितेंद्र सिंह, अजय नारायण दास, वीरेंद्र पांडेय, कन्हाई अग्रवाल और सुभाष मंडल का चयन किया गया।

केंद्रीय कमेटी जल्द ही सभी जिलों के दौरे के बाद कमेटी का और विस्तार करेगी। महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि महासंघ का अगला लक्ष्य राज्य में कार्यरत बीआरपी-सीआरपी को वेतनमान, अर्जित अवकाश, ग्रेच्यूटी और 15 साल से कार्यरत बीआरपी-सीआरपी की सेवानिवृत्ति के उपरांत पेंशन दिलाने का है। इसके लिए महासंघ विस्तृत रणनीति के साथ सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


