प्रसिद्ध नर्तक संदीप मल्लिक 10 से सिखाएंगे कथक के गुर
रांची में प्रसिद्ध कथक नर्तक संदीप मल्लिक 10 से 12 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यशाला 'प्रत्याशा' में शामिल होंगे। इस कार्यशाला में प्रशिक्षु कलाकारों को कथक की तकनीकी और बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। अब तक 150 से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

रांची। प्रसिद्ध कथक नर्तक और कोरियोग्राफर संदीप मल्लिक आगामी 10 से 12 अप्रैल तक रांची के मेकॉन इस्पात क्लब में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला ‘प्रत्याशा’ में शामिल होंगे। नृत्यशाला संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में वह प्रशिक्षु कलाकारों को कथक की बारीकियों और तकनीकी पक्षों से अवगत कराएंगे। संस्था की संस्थापक मोनिका डे ने बताया कि कार्यशाला को दो श्रेणियों में बांटा गया है- नए विद्यार्थियों के लिए परिचय और अनुभवी नर्तकों के लिए गहराई। अब तक 150 से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है और इच्छुक कलाकार अभी भी जुड़ सकते हैं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


