Ranchi News: पैदल चलने वालों की राह आसान करने के लिए फुटपाथ से हटाए अवरोध

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम ने फुटपाथों को अवैध होर्डिंग और अन्य अवरोधों से मुक्त कराने क

Ranchi News: पैदल चलने वालों की राह आसान करने के लिए फुटपाथ से हटाए अवरोध

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम ने फुटपाथों को अवैध होर्डिंग और अन्य अवरोधों से मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है। इस कड़ी में निगम की टीम ने गुरुवार की रात कांके रोड से हरमू बाईपास रोड तक कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर लगे दो अस्थायी बैम्बू होर्डिंग, एक मोनोपोल और एक यूनिपोल को हटाया। निगम ने बताया कि संबंधित विज्ञापन एजेंसियों और संचालकों को पहले ही सात दिनों की समय-सीमा दी गई थी। उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर फुटपाथ से अवैध होर्डिंग और विज्ञापन संरचनाएं स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था।

समय-सीमा समाप्त होने के बाद निगम ने अब चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान फुटपाथों पर पैदल चलने वालों के लिए उपलब्ध स्थान को बाधित करने वाले विज्ञापन संरचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और इलाकों में भी अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम ने संबंधित विज्ञापन एजेंसियों से नियमों का पालन करने और फुटपाथ पर बिना अनुमति किसी तरह की विज्ञापन संरचना नहीं लगाने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: पैदल चलने वालों की राह आसान करने के लिए फुटपाथ से हटाए अवरोध