ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीगंगा प्रसाद बुधिया के सामाजिक जीवन और योगदान को किया याद

गंगा प्रसाद बुधिया के सामाजिक जीवन और योगदान को किया याद

मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक गंगा प्रसाद बुधिया की 119वीं जयंती रविवार को मनाई गई। कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ...

गंगा प्रसाद बुधिया के सामाजिक जीवन और योगदान को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 05 Feb 2023 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, प्रमुख संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक गंगा प्रसाद बुधिया की 119वीं जयंती रविवार को मनाई गई। कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार बंका, श्रीश्याम मंदिर हरमू रोड के महामंत्री विश्वनाथ नरसरिया, ब्राह्मण सभा के किशन शर्मा, कन्या पाठशाला के सचिव वेद प्रकाश बागला, अग्रवाल सम्मेलन के प्रभाकर अग्रवाल, चिन्मय मिशन के राजेश शर्मा और विहिप के ओपी लाल ने गंगा प्रसाद बुधिया के सामाजिक जीवन और योगदान पर अपने विचार साझा किए।

मौके पर एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल और सचिव शुभम मंत्री ने प्राचार्य के साथ बुधिया परिवार के अरुण बुधिया को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद बंका ने कहा कि हमें गंगा प्रसाद बुधिया के कार्य पद्धति से सीख लेने की आवश्कता है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समाज के हर तबके का विकास हो सके। इसके लिए ट्रस्ट कॉलेज के विकास में हर सभंव मदद करेगा।

प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि पूरा समाज गंगा प्रसाद बुधिया व मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट का आभारी है, जिनकी बदौलत मारवाड़ी कॉलेज की स्थापना हुई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। समारोह में कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा के अलावा मनोज रुहिया, सुरेश जैन, अनीश बुधिया, दिलीप बुधिया, मनोज चौधरी, महाबीर बोरा, आयुष बुधिया, रजनी बुधिया, कौशल राजगढ़िया, पवन जेडिया, डॉ आफताब जमील, अनुभव चक्रवर्ती सहित बड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन पूजा कुमारी ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें