ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराज्य के 29 निजी अस्पतालों को दिया गया रेमडेसिविर इंजेक्शन

राज्य के 29 निजी अस्पतालों को दिया गया रेमडेसिविर इंजेक्शन

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य के 29 निजी अस्पतालों को दिया गया रेमडेसिविर इंजेक्शनराज्य के 29 निजी अस्पतालों को दिया गया रेमडेसिविर...

राज्य के 29 निजी अस्पतालों को दिया गया रेमडेसिविर इंजेक्शन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 13 Apr 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

राज्य में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार की ओर से राज्य के 29 निजी अस्पतालों को 1500 वायल रेमेडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की गयी है। बता दें कि राज्य में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कारण रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग काफी बढ़ गयी है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से भी इस बाबत टेलीफोन पर बात की थी। जिसमें उन्होंने रेमडेसिविर व फेवीपिराविर की आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें