Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsReligious Rituals Held in Ranchi Temples for Mokshada Ekadashi Celebration
मोक्षदा एकादशी पर मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठान

मोक्षदा एकादशी पर मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठान

संक्षेप:

रांची में मोक्षदा एकादशी पर मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा, आरती और भजन-संकीर्तन में भाग लिया। श्री श्याम मंदिरों में फूलों से सजावट और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में कई श्याम भक्तों ने भाग लिया और महाआरती के बाद भजन प्रस्तुत किए।

Dec 01, 2025 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के मंदिरों में सोमवार को मोक्षदा एकादशी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिरों में विराजे श्रीभगवान का अभिषेक हुआ। दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। शहर के दो श्री श्याम मंदिरों में भजन-संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग: अपर बाजार के अग्रसेन मार्ग में श्री श्याम मंदिर में मोक्षदा एकादशी मनाई गई। सुबह में पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई। इसके बाद श्री श्याम प्रभु का सुगंधित फूलों से मनोहारी शृंगार हुआ। श्री श्याम मंडल की ओर से रात नौ बजे ज्योत प्रज्वलित किए जाने के बाद एकादशी संकीर्तन आरंभ हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें मंडल के सदस्य कलाकारों ने बाबा के दरबार में भजन प्रस्तुत कर हाजिरी लगाई। देर रात महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में गोपी किशन ढंढ़ानियां, चन्द्रप्रकाश बागला, धीरज बंका, नितेश केजरीवाल, प्रदीप अग्रवाल, अमित जालान, प्रियांश पोद्दार, ज्ञान प्रकाश बागला, अजय साबू, लल्लू सारस्वत, सुमित पोद्दार समेत श्याम भक्तों की भागीदारी रही। श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड: हरमू रोड में श्री श्याम मंदिर में एकादशी पर विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर में खाटू नरेश के अभिषेक के बाद दैनिक पूजा, आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से लखदातार का फूलों से विशेष शृंगार किया गया। संगठन के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, श्याम सुंदर शर्मा की देखरेख में कई अन्य अनुष्ठान हुए। एकादशी संकीर्तन रात साढ़े नौ बजे बलवंत लाल, सुमन कुमारी, नीलमणि द्वारा ज्योत प्रज्वलित करने के साथ आरंभ हुआ। आयोजन में महामंत्री गौरव अग्रवाल, श्रवण ढंढ़ानियां, अशोक लाड़िया, पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, प्रवीण सिंघानिया, रोहित अग्रवाल, श्यामसुंदर शर्मा, राजेश ढंढ़ानियां, रोशन खेमका, हेमंत जोशी, तनय काठपाल, एनी सिंह, प्रकाश सरावगी, दिनेश अग्रवाल, किशन शर्मा, लोकेश जालान, सर्वेश अग्रवाल समेत अन्य की भागीदारी रही।