साउथ रेलवे कॉलोनी में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज से
Feb 08, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के साउथ रेलवे कॉलोनी में श्री श्री मां काली एवं शिव मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण और भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन भव्य कलश यात्रा होगी और 10 फरवरी को नगर भ्रमण तथा शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 12 फरवरी को महाभोग वितरण से होगा।

रांची। साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित श्री श्री मां काली एवं शिव मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण और भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा से मंदिर परिसर से शुरू होकर तपोवन मंदिर तक जाएगी। समिति के अध्यक्ष राम कुमार सिंह और सचिव उज्जवल आनंद ने बताया कि 10 फरवरी को नगर भ्रमण व शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। महोत्सव का समापन 12 को महाभोग वितरण के साथ होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



