Ranchi News: मुखिया की पहल पर लालबाग कॉलोनी की नालियों की सफाई शुरू
Ranchi News: लालबाग कॉलोनी और आसपास के लोगों को जाम नालियों के कारण चल रही परेशानियों से राहत मिल गई है। मुखिया सीमा कुमारी गोंझु की पहल पर सफाई कार्य शुरू हुआ। नालियों से कचरा निकाला गया और जलजमाव को रोकने के लिए मिट्टी डाली गई। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की।

Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बाजार स्थित पुराने यूनियन बैंक भवन के समीप लालबाग कॉलोनी और आसपास के लोगों को जाम नालियों के कारण लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलने लगी है। लुपुंग पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी गोंझु की पहल पर मंगलवार से जाम नालियों की सफाई का कार्य शुरू कराया गया। जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों की मदद से मुख्य सड़क पुलिया के पास जाम नालियों से कचरा निकाला गया। साथ ही लालबाग कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर सड़क पर बह रही गंदगी को मिट्टी डालकर रोका गया। राहगीरों और दुकानदारों को मिली राहत:
स्थायी समाधान की दिशा में होगा प्रयास:
करीब चार-पांच महीने से नालियां जाम होने के कारण कॉलोनी के रास्ते पर गंदे पानी का जमाव बना हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और मुखिया की पहल की सराहना की।
सफाई कार्य में स्थानीय लोगों की मदद:
सफाई कार्य के दौरान मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, त्रिलोकी गोंझु, राजा चौधरी, ज्योति साव, पवन केशरी, किशन आश और तनोज लाहा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुखिया ने दुकानदारों से अपील की कि वे नालियों में कचरा न फेंकें, ताकि दोबारा जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि नालियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी योजना बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए मुखिया के प्रति आभार जताया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


