Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRecord Voter Turnout in Jharkhand s Ghatshila By-Election JMM Criticizes BJP
झामुमो ने घाटशिला में भारी मतदान पर मतदाताओं का आभार जताया

झामुमो ने घाटशिला में भारी मतदान पर मतदाताओं का आभार जताया

संक्षेप: झामुमो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया और भाजपा पर तीखा हमला किया। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को चेतावनी दी कि अगर उसने अपने आचार-विचार पर पुनर्विचार नहीं किया, तो उसका 2029 के आम चुनाव में सफाया हो जाएगा।

Wed, 12 Nov 2025 09:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिब्यू। झामुमो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए भाजपा पर तीखा प्रहार किया। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि घाटशिला में हुआ मतदान देश के किसी भी उपचुनाव से अधिक रहा, जो जनता के भरोसे और लोकतांत्रिक चेतना का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 14 नवंबर के बाद अपने आचार-विचार पर पुनर्विचार करना चाहिए, वरना 2029 के आम चुनाव में उसका पूरा सफाया हो जाएगा। भट्टाचार्य ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि बाबूलाल मरांडी भाजपा की ऐतिहासिक धरोहर हैं। लेकिन अब पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे दूरी बनाने लगे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाजपा को उन्हें संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि जल्द ही एक और पूर्व मुख्यमंत्री (चंपाई सोरेन) भी धरोहर बनकर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद घाटशिला को देश की औद्योगिक धरोहर एचसीएल मिली थी, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला। मगर केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद इस उद्योग को बंद कर दिया गया और ताम्र अयस्क को गुजरात और उड़ीसा भेजने का काम शुरू हुआ। सरकार अब एचसीएल को पुनः चालू कराने और स्व. रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुप्रियो ने बिहार विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल को सत्य से परे बताया। कहा कि सिर्फ सीटों की बात की जा रही है। वोट प्रतिशत नहीं बताया जा रहा। अगर इंडिया गठबंधन हारता है तो इसके लिए राजद और कांग्रेस जिम्मेवार होंगे। झामुमो को दरकिनार कर गठबंधन ने गलती की। यदि झामुमो और हेमंत सोरेन बिहार में सक्रिय रहते तो नतीजे अलग होते। उन्होंने दिल्ली में हालिया आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि चुनाव के समय ही विस्फोट और आतंकी घटनाएं क्यों होती हैं? पुलवामा और पहलगाम हमलों की जांच रिपोर्ट का क्या हुआ? प्रधानमंत्री और गृह मंत्री नैतिक जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते? भट्टाचार्य ने कहा कि देश ने गलत सरकार चुन ली है, जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।