बेड़ो में बारिश से गिरा कच्चा मकान
प्रखंड के पुरियो गांव में गुरुवार की रात बारिश के दौरान महेश प्रजापति के कच्चा घर का एक हिस्सा गिर गया। घर की छप्पर और दीवार गिरने से घर में रखे...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 05 Aug 2022 06:40 PM
बेड़ो, प्रतिनिधि।
प्रखंड के पुरियो गांव में गुरुवार की रात बारिश के दौरान महेश प्रजापति के कच्चा घर का एक हिस्सा गिर गया। घर की छप्पर और दीवार गिरने से घर में रखे घरेलू उपयोग के सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया नीरज कुजूर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।