Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRavi Mishra Reappointed as Khunti District Congress President by AICC
रवि मिश्रा दुबारा चुने गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

रवि मिश्रा दुबारा चुने गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

संक्षेप:

खूंटी जिले में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में रवि मिश्रा की पुनः नियुक्ति की गई है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल है। मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का...

Oct 04, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा झारखंड प्रदेश की समितियों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमे रवि मिश्रा को दुबारा खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा दुबारा विश्वास जताने एवं दुबारा जिलाध्यक्ष बनाने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद कालीचरण मुंडा सहित कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है, उसपर खरा उतरने का प्रयास जारी रखेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। रवि मिश्रा के द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर सांसद कालीचरण मुंडा, शहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुद्दीन खां, पीटर मुंडू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, ओमप्रकाश मिश्रा, पांड्या मुंडा, विलशन तोपनो, सुनीता दास, जॉन कंडुलना, अनमोल होरो, विक्रम नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।