वीमेंस कॉलेज में एआई के उपयोग पर किया जागरूक
रांची वीमेंस कॉलेज में बीएससी आईटी, एमसीए, फैशन डिजाइनिंग और सीएनडी की छात्राओं के लिए उड़ान और जेनेरेटिव एआई पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षक कर्मवीर सिंह ने छात्राओं को एआई के विभिन्न उपयोगों की जानकारी दी, जैसे जेमिनी, चैट जीपीटी और बायोडाटा तैयार करना। कार्यक्रम का संचालन डॉ डॉली कुमारी और डॉ पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया।

रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज में बीएससी आईटी, एमसीए, फैशन डिजाइनिंग और सीएनडी विभाग की छात्राओं के लिए उड़ान और जेनेरेटिव एआई पर दो दिनी कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। इसमें प्रशिक्षक कर्मवीर सिंह ने छात्राओं को आधुनिक व जनरेटिव एआई के विभिन्न उपयोगों की जानकारी दी। छात्राओं को जेमिनी, चैट जीपीटी, नोटबुक केएलएम, एआई आधारित छवि निर्माण, बायोडाटा तैयार करना, गहन शोध आदि पर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जेनेरेटिव एआई शिक्षा, शोध, डिजाइन, कंटेंट क्रिएशन और करियर निर्माण के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने छात्राओं को एआई टूल्स का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ डॉली कुमारी व डॉ पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


