Ranchi News: पंडरा में डाकघर के पास से महिला से सोने की चेन छिनतई
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची के हेहल ग्रीन पार्क कॉलोनी में गुरुवार सुबह रंजना कुमारी से दो उचक्कों ने मोटरसाइकिल पर आकर उनकी 25 ग्राम सोने की चेन छीन ली। रंजना अपने दो दोस्त के साथ टहल रही थीं। घटना के बाद ग्रामीणों ने उचक्कों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है।

Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र की हेहल ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाली रंजना कुमारी से मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्कों ने गुरुवार की सुबह गले में पड़ी 25 ग्राम की सोने की चेन छीन ली। जिस समय घटना हुई, उस समय रंजना दो महिला मित्रों के साथ टहलते हुए घर की ओर जा रहीं थीं। रास्ते में एलिवेटेड रोड के शुरुआत स्थल डाकघर के पास मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे उचक्कों में से एक ने गले में पड़ी चेन छिन ली। इसके बाद वे भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और उनमें से कुछ ने उचक्कों का उनके भागने की दिशा में पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।


