महिला के गले से सोने की चेन छीनकर अपराधी फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में पूनम कुमारी के गले से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। यह घटना गुरुवार को हुई जब वह एयरपोर्ट से लौट रही थीं। नाश्ता करने के बाद जैसे ही वह अपनी कार में बैठने लगीं, दो अपराधी आए और चेन छीनकर भाग गए। शोर मचाने पर भी वे भागने में सफल रहे।

महिला के गले से सोने की चेन छीनकर अपराधी फरार

रांची। रांची के हुटुप निवासी पूनम कुमारी के गले से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना गुरुवार की है। इस संबंध में कृष्णानंद सिंह ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कृष्णानंद सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पुत्र को लेकर एयरपोर्ट से घर लौट रही थी। नाश्ता करने के लिए वह एक होटल में रुकी। नाश्ता के बाद वह अपने चार पहिया वाहन में बैठने जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद वह शोर भी मचायी, मगर अपराधी भागने में सफल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।