मौसम का मिजाज: झारखंड में कल से चलेगी गर्म हवा, तापमान में आएगा उछाल

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची और झारखंड में इस महीने बारिश के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल से राज्य में शुष्क मौसम रहेगा, जिससे तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन अधिकांश जिलों में यह सामान्य से नीचे है।

मौसम का मिजाज:  झारखंड में कल से चलेगी गर्म हवा, तापमान में आएगा उछाल

रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड में इस महीने बारिश होने के आसार बहुत कम हैं। बंगाल की खाड़ी में होने वाली प्रक्रियाएं धीमी और दक्षिणी-पूर्वी हवा के कमजोर पड़ने से राज्य में आने वाले दिनों में कोई बड़ा सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच मौसम साफ रहेगा और धूप की तपन लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (13 अप्रैल) से झारखंड में मौसम शुष्क रहने के साथ गर्म हवा चलेगी। इससे दिन और रात के तापमान में उछाल आ सकता है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल माह के दौरान 20 से 39.7 डिग्री तक सामान्य तापमान रहता है।

लेकिन बारिश नहीं होने से यह सामान्य से तीन डिग्री या इससे भी अधिक जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है। जबकि न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच राज्य का न्यूनतम पारा 22 से 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, दूसरी ओर 15 से 17 अप्रैल तक झारखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि इस बीच बारिश होने की संभावना कम है।24 घंटे में पारा दो डिग्री तक बढ़ाराज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड का मौसम साफ रहा। दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई। इसके बावजूद राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है। रांची का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम 17.4 डिग्री रहा। जबकि राज्य में सबसे अधिकत तापमान सरायकेला का 37.3 डिग्री रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।