Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi University Team Departs for Eastern Region Youth Festival in Odisha
रांची विश्वविद्यालय की टीम पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में बालासोर गई

रांची विश्वविद्यालय की टीम पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में बालासोर गई

संक्षेप:

रांची विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की एक टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए ओडिशा के बालासोर रवाना हुई। कुलपति प्रो डीके सिंह ने टीम को विदाई दी और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस महोत्सव में टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेगी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Jan 27, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की एक सशक्त टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए सोमवार को ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदा किया और सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव सिर्फ प्रतियोगिता का मंच नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रांची विश्वविद्यालय के प्रतिभागी अपनी कला, अनुशासन और समर्पण से विश्वविद्यालय और झारखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय की टीम नृत्य, संगीत, फाइन आर्ट्स तथा साहित्यिक विधाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयन किया जाएगा, जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समन्वयकों ने बताया कि टीम का चयन रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज युवा महोत्सव में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतिभागियों ने लंबे समय तक अभ्यास कर अपनी प्रस्तुतियों को परिष्कृत किया है, जिससे उन्हें उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद है। रांची विश्वविद्यालय की टीम इस महोत्सव के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, सांस्कृतिक समन्वयक, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और टीम का उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;