एआईयू के 39वें राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में आरयू का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mar 14, 2026 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 39वें एआईयू अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया। लगभग 2000 प्रतिभागियों के बीच, आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने वाद-विवाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष अंजन दुबे ने मिमिक्री में चतुर्थ स्थान हासिल किया।

एआईयू के 39वें राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में आरयू का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रांची, विशेष संवाददाता। चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 39वें एआईयू अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देशभर के विश्वविद्यालयों से आए लगभग 2000 प्रतिभागियों के बीच रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता में आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने प्रथम व मिमिक्री में आयुष अंजन दुबे ने चतुर्थ स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर सुजीत कुमार शर्मा ने किया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित रजिस्ट्रार और अन्य पदाधिकारियों ने सफल प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।