आरयू: लंबित मांगों पर शिक्षकेतर कर्मियों ने किया पदाधिकारियों का घेराव

Mar 09, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को पदाधिकारियों का घेराव किया। कर्मचारियों ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। वित्त परामर्शी और रजिस्ट्रार ने 15-20 दिनों का समय मांगा और सभी मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।

आरयू: लंबित मांगों पर शिक्षकेतर कर्मियों ने किया पदाधिकारियों का घेराव

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय पदाधिकारियों का घेराव किया। कर्मचारियों ने झारखंड विवि कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नवीन चंचल व रांची विवि कर्मचारी संघ के महामंत्री अर्जुन राम के नेतृत्व में वित्त परामर्शी अजय कुमार, रजिस्ट्रार गुरुचरण साहू व वित्त पदाधिकारी का घेराव किया। कर्मचारियों का कहना था कि कोर्ट के आदेश के आलोक में 10 वर्षों से ज्यादा समय से काम कर रहे विवि के कुछ संविदा कर्मियों को नियमित तो किया गया, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित उनके वेतनमान के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है।

वहीं, विवि और कॉलेजों में विगत 20 वर्षों से काम कर रहे संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर विवि प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। कर्मचारियों ने संविदा कर्मियों के वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। साथ ही, जिन कर्मचारियों जिन कर्मचारियों का सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण नहीं हुआ है, उनका जल्द वेतन निर्धारण करने की की मांग की गई।कर्मचारियों के साथ वार्ता में वित्त परामर्शी और रजिस्ट्रार ने 15-20 दिनों का समय मांगा और आश्वस्त किया कि सभी मांगें जल्द पूरी कर दी जाएंगी। नवीन चंचल और अर्जुन राम ने कहा, मांगों पर त्वरित और सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन का आरयू के सभी कॉलेजों तक विस्तार होगा।विरोध-प्रदर्शन में मनोज महतो, मुकेश कुमार, मोहम्मद कैफ, एसके त्रिपाठी, पुष्कल कुमार, मोहम्मद आसिफ, राहुल वर्मा, शिवानी उपाध्याय, जयंती भारतद्वाज, पायल कुमारी, दिवाकर कालिंदी, संदीप कुमार, सुमन केरकेट्टा सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।