कुलपति ने की प्लेसमेंट और पीआरओ प्रकोष्ठ की समीक्षा
रांची विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सभागार में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में प्लेसमेंट और पीआरओ सेल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पिछले चार वर्षों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर चर्चा की गई और विश्वविद्यालय की छवि को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एक नया सीधा संवाद कार्यक्रम भी शुरू होगा।

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सभागार में शनिवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल और पीआरओ सेल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय की विगत वर्षों की उपलब्धियों का आकलन किया गया और भविष्य की कार्ययोजनाएं तैयार की गईं। बैठक में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुमित कुमार डे ने कुलपति के समक्ष पिछले चार वर्षों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कुलपति ने निर्देशित किया कि प्लेसमेंट सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए, ताकि प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस में आएं और विद्यार्थियों को बेहतर पैकेज व अवसर प्राप्त हों।सोशल
मीडिया पर सक्रियता के निर्देशपीआरओ सेल समीक्षा करते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय की छवि और सूचनातंत्र को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और अन्य उपलब्धियों को मुख्यधारा की मीडिया (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक) में प्रमुखता से स्थान मिले इस पर पीआरओ सेल विशेष ध्यान दे। कुलपति ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। इसलिए, विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से खबरों और सूचनाओं का प्रकाशन पूरी सटीकता और समयबद्धता के साथ किया जाए।सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू होगाकुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय में एक नई और अनूठी पहल होने जा रही है। इसके तहत सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जाएगा। कुलपति ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों व कर्मचारियों के बीच पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के लिए जल्द से जल्द सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू किया जाए। बैठक में जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ स्मृति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


