रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Apr 08, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी और एमकॉम सत्र 2025-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की है। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि स्नातक सेमेस्टर-6 के रिजल्ट के 20 दिनों के भीतर होगी। सभी को मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन प्रक्रिया शुरू

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों, संस्थानों व अंगीभूत कॉलेजों में एमए, एमएससी और एमकॉम सत्र 2025-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन की पूरी प्रक्रिया चांसलर पोर्टल- https://jharkhanduniversities.nic.in, के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगी। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि रांची विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-6, का रिजल्ट घोषित होने के 20 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है। नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट के प्रकाशन की तिथि अगली अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्र प्रारंभ होने के बाद भी अगर सीटें रिक्त रहती हैं, तो नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया जारी रखी जा सकती है।सभी

विभागों, संस्थानों और कॉलेजों को राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पालन करना अनिवार्य रूप से करना होगा। सिर्फ झारखंड सरकार के सक्षम प्राधिकारी से जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे, जबकि राज्य के बाहर के किसी भी प्राधिकरण से जारी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। अगर कोई अभ्यर्थी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहता है, तो उसका दावा निरस्त कर दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त, आवेदन और नामांकन शुल्क का भुगतान संबंधित कॉलेज या विभाग के निर्धारित शुल्क ढांचे के अनुसार चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।